भारतीय ऑपरेशन: मानवता और सुरक्षा के अभियान
ऑपरेशन | शुरुआत | उद्देश्य |
---|---|---|
ऑपरेशन सद्भाव | भारत सरकार | टाइफून यागी से प्रभावित म्यांमार, लाओस और वियतनाम को राहत सामग्री भेजना। |
ऑपरेशन राइजिंग सन | राजस्व खुफिया निदेशालय | चार राज्यों में सोने की तस्करी सिंडिकेट का उजागर करना। |
ऑपरेशन कामधेनु | जम्मू-कश्मीर पुलिस | मवेशी तस्करी पर अंकुश लगाना। |
ऑपरेशन संकल्प | भारतीय नौसेना | हिंद महासागर में 23 पाकिस्तानी और अन्य नागरिकों को समुद्री डाकुओं से बचाना। |
ऑपरेशन इंद्रावती | भारत सरकार | हैती में फंसे भारतीयों को निकालना। |
ऑपरेशन अमृत | औषधि नियंत्रण विभाग, केरल | एंटीबायोटिक दवाओं के अधिक उपयोग पर रोक लगाना। |
ऑपरेशन अजय | भारत सरकार | इजराइल-हमास संघर्ष क्षेत्र से भारतीयों को सुरक्षित वापस लाना। |
ऑपरेशन कन्विक्शन | उत्तर प्रदेश सरकार | यौन उत्पीड़न, धर्म परिवर्तन, गोहत्या आदि अपराधों पर रोक। |
ऑपरेशन करूणा | भारत सरकार | चक्रवात मोचा से प्रभावित म्यांमार के लोगों की मदद। |
ऑपरेशन कावेरी | भारत सरकार | सूडान में गृहयुद्ध से फंसे भारतीयों को बचाना। |
ऑपरेशन मर्यादा | उत्तराखंड पुलिस | केदारनाथ यात्रा में पर्यटकों से नशीले पदार्थों के सेवन से बचने की अपील। |
ऑपरेशन सद्भावना | भारतीय सेना | जम्मू-कश्मीर में ग्रामीण और LOC के पास के क्षेत्रों में मदद। |
ऑपरेशन दोस्त | भारत सरकार | तुर्की और सीरिया में आए भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद। |